भाजपा युवा मोर्चा नागपुर जिला उपाध्यक्ष बने प्रशांत सिंह कश्यप, संगठन ने जताया भरोसा

नागपुर | मोहन नागेश्‍वर

भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेतृत्व को मजबूती देते हुए लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता प्रशांत सिंह कश्यप को भाजपा युवा मोर्चा, नागपुर जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रशांत सिंह कश्यप पिछले 11 वर्षों से राष्ट्र एवं संगठन की सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा से की। इसके बाद वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में पश्चिम नागपुर मंत्री, महानगर महाविद्यालय प्रमुख तथा मुंबई एवं बुटीबोरी में विस्तारक के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।
संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व वे युवा मोर्चा में नागपुर विद्यार्थी जिला प्रमुख के रूप में भी प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रशांत सिंह कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए युवा शक्ति को संगठित करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!